मौसम ठंड का और उजड़ गया आशियाना

12बीएआर 1पी गिरे आवास के साथ मजदूर अशोक कुमार सोनीबरवाडीह. प्रखंड की छेंचा पंचायत के बंभडीह निवासी अशोक कुमार सोनी ने अपने जर्जर आवास की मरम्मत की मांग बरवाडीह बीडीओ संजय कुमार व मुखिया हुलास कुमार सिंह से की है. बंभडीह निवासी मजदूर अशोक सोनी ने कहा कि वह दैनिक मजदूरी कर अपना व अपने […]

12बीएआर 1पी गिरे आवास के साथ मजदूर अशोक कुमार सोनीबरवाडीह. प्रखंड की छेंचा पंचायत के बंभडीह निवासी अशोक कुमार सोनी ने अपने जर्जर आवास की मरम्मत की मांग बरवाडीह बीडीओ संजय कुमार व मुखिया हुलास कुमार सिंह से की है. बंभडीह निवासी मजदूर अशोक सोनी ने कहा कि वह दैनिक मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पेट पालता है. उसका जर्जर आवास कुछ दिनों पूर्व गिर गया. उसके परिवार ने आवास गिरने के बाद किसी तरह अपनी जान बचायी. लेकिन आवास गिरने से इस भयावह ठंड में उसके परिवार वालोें का रहने में काफी परेशानी हो रही है. बाकी बचे जर्जर आवास में वे लोग किसी तरह रह रहे है. जिसका बाकी हिस्सा फिर कभी भी गिर कर उन लोगों की जान पर पड़ सकता है. मजदूर सोनी ने बताया कि दैनिक मजदूरी से वह अपना पेट किसी तरह चलाता है. आवास मरम्मत के लिए उसके पास पैसे नहीं है. ऐसे में बरवाडीह बीडीओ संजय कुमार व संबंधित पंचायत के मुखिया हुलास कुमार सिंह का ध्यान इस ओर दिलाते हुए गिरे हुए आवास की मरम्मत की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >