तूने मुझे बुलाया शेरावालिये, मैं आया...

लातेहार : गत पांच फरवरी से आयोजित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 27 वां स्थापना दिवस भगवती जागरण के साथ संपन्न हो गया. इससे पहले विधायक बैद्यनाथ राम व मुख्य यजमान सुरेश प्रसाद सोनी सप्तनीक ने माता का प्रचंड ज्योत प्रज्वलित कर भगवती जागरण का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का प्रारंभ मंडली के अखिलेश वर्मा द्वारा […]

लातेहार : गत पांच फरवरी से आयोजित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 27 वां स्थापना दिवस भगवती जागरण के साथ संपन्न हो गया. इससे पहले विधायक बैद्यनाथ राम व मुख्य यजमान सुरेश प्रसाद सोनी सप्तनीक ने माता का प्रचंड ज्योत प्रज्वलित कर भगवती जागरण का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का प्रारंभ मंडली के अखिलेश वर्मा द्वारा गाये गये गणेश वंदना से हुआ.

उन्होंने मंगल भवन अमंगलहारी और पायोजी मैंने राम रतन धन पायो समेत कई भजन गा कर लोगों को भक्तिभाव से सरोबोर कर दिया. इसके बाद रांची की स्वीटी ने एक से बढ़ कर एक माता रानी के भजन सुना कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया.
इसके बाद धनबाद से आये दलजीत सिंह दीवाना ने अपनी गायकी से लोगों को अपना मुरीद बना लिया. उन्होंने सबसे पहले गीत दिल दिया है, जां भी देंगे ए वतन तेरे लिए गीत गा कर लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावनाओं का संचार किया. इसके बाद उन्होने तूने मुझे बुलाया शेरावालिये और चलो बुलावा आया है समेत कई भजन माता के चरणों में अर्पित किये. इसके बाद ग्रुप की तत्सा व सरिता पांडेय ने भी लोगों को खुब प्रभावित किया. शाहदेव झांकी मंडली के कलाकारों ने महिषासुर वध, ताड़का वध एवं श्रीराम दरबार की झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया.
धन्यवाद ज्ञापन समिति के प्रवक्ता आशीष ने किया. मौके पर अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, विनोद प्रसाद साहु, राजेश प्रसाद, जय कुमार सिंह, राकेश कुमार दुबे, सुनील कुमार शौंडिक, मनीष पाठक, रंजीत प्रसाद, रविंद्र प्रजापति, राजू रंजन सिंह, ओमप्रकाश राजू, संतोष कुमार, संतोष कुमार दुबे, एजाज हुसैन, दीपक विश्वकर्मा, आकाश, प्रभात कुमार, अंकित व विशाल आदि उपस्थित थे. स्थापना दिवस पर मंदिर के सजावट में बजरंग टेंट हाउस व बिट्टू बैलून का सराहनीय योगदान रहा.
आभार प्रकट किया : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 27 वें स्थापना दिवस पर तन मन व धन से सहयोग देने के लिए समिति के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने नगरवासियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि नगर वासियों के अमूल्य सहयोग से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >