घर में आग से छह माह के बच्चे की झुलस कर मौत, दो बचाये गये

बरवाडीह : बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड ग्राम में बुधवार को कुंदन यादव के घर में आग लग गयी. इसमें जहां घटना में छह माह के बच्चे की जलने से मौत हो गयी, वहीं घर भी पूरी तरह से चल कर राख हो गया. बुधवार की दोपहर घर का मालिक कुंदन यादव […]

बरवाडीह : बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड ग्राम में बुधवार को कुंदन यादव के घर में आग लग गयी. इसमें जहां घटना में छह माह के बच्चे की जलने से मौत हो गयी, वहीं घर भी पूरी तरह से चल कर राख हो गया. बुधवार की दोपहर घर का मालिक कुंदन यादव व उसका परिवार नहीं था. घर में केवल तीन छोटे बच्चे थे. इसी बीच घर में किसी तरह आग लग गयी. लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. दो बच्चे को बच्चा लिया गया, लेकिन छह माह के बच्चे की झुलस कर मौत हो गयी. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि घर में तीन बच्चे थे जो मोमबत्ती से खेल रहे थे. इसी क्रम में घर में रखे भूसे में मोमबत्ती से आग लग गयी. आग लगाने से घर व दुकान भी पूरी तरह जल गया. छिपादोहर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >