ट्रैक्टर पलटने से 12 वर्षीय बालक गंभीर, लातेहार रेफर - परिजनों ने लगाया बाल मजदूरी का आरोप

मनिका के भटको गांव में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से 12 वर्षीय अर्जुन भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

पवन पासवानी की रिपोर्ट मनिका(लातेहार). मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव में रविवार की शाम ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से दबकर 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मदन भुइयां के पुत्र अर्जुन भुइयां के रूप में हुई है.

ईंट लोड करने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि अर्जुन गांव के ही भूठाली मियां के ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लोड करने का काम करता था. इसी दौरान बरवाडीह डैम के समीप ईंट लदा ट्रैक्टर अचानक पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने अर्जुन का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: लातेहार: फसल और घर बचाने को लगायी करंट वाली बाड़, चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत

जबरन काम कराने का आरोप

घटना के बाद अर्जुन के परिजनों ने ईंट-भट्ठा मालिक पर गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि ईंट-भट्ठा मालिक अर्जुन को जबरन काम करने के लिए ले गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों के साथ बालक से काम कराने के आरोप की भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >