डीसी पहुंचे बारियातू, विकास योजनाओं का लिया जायजा

बारियातू : उपायुक्त राजीव कुमार बुधवार को अचानक प्रखंड कार्यालय बारियातू पहुंचे. यहां बीडीओ संजय कुमार यादव व अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार से प्रखंड व अंचल से संबंधित कई जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त श्री कुमार ने बीडीओ से प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय से संबंधित जानकारी ली. बीडीओ ने […]

बारियातू : उपायुक्त राजीव कुमार बुधवार को अचानक प्रखंड कार्यालय बारियातू पहुंचे. यहां बीडीओ संजय कुमार यादव व अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार से प्रखंड व अंचल से संबंधित कई जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त श्री कुमार ने बीडीओ से प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय से संबंधित जानकारी ली.

बीडीओ ने बताया कि चालू वितिय वर्ष में 1231 आवास बनाने का लक्ष्य मिला था. इसमें 602 आवास निर्माण पूर्ण करा लिया गया है. शेष आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर है. शौचालय निर्माण के संबंध में एलइओ अपोलिना तिग्गा से पूछा कि कौन सी सखी महिला मंडल शौचालय निर्माण में सबसे अच्छा कार्य कर रही है. साथ ही शौचालय निर्माण में क्या-क्या परेशानियां आ रही है.

इस पर एलइओ स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे पायी. इसपर डीसी नाराज दिखे. डीसी ने कहा कि पदाधिकारी सखी महिला मंडल व शौचालय निर्माण के लाभुकों को यह बताये कि सरकार द्वारा मिलने वाले 12 हजार रुपये प्राक्कलित नहीं प्रोत्साहन राशि है. लाभुक खुद के पैसे लगाकर शौचालय को और अच्छा बना सकते है.

बीडीओ व सीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड में संचालित योजनाओं की जानकारी दीवार पर स्पष्ट रूप से अंकित करावें. सीओ श्री महतो ने प्रखंड कार्यालय व आवास परिसर में पेयजल समेत अन्य कमियों की जानकारी उपायुक्त को दी. डीसी ने तत्काल इस मुद्दे पर संवेदक को पत्र प्रेषित करने की बात कही. इसके बाद उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने पूरे कार्यालय परिसर का भ्रमण किया. साफ-सफाई बनाये रखने का निर्देश दिया. मौके पर नाजिर अभिषेक भारती, अल्मा पन्ना, दिगंबर भगत, सिंगल विंडो के प्रखंड समन्यवक राहुल राणा समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >