आजसू की टीम पहुंची चकला गांव, आंदोलन की दी चेतावनी

पूर्व आजसू नेता रंजीत की हत्या का मामला चंदवा : मंगलवार को आजसू की केंद्रीय टीम प्रखंड के चकला गांव पहुंची. यहां मृतक रंजीत सिंह के घर पहुंच पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना दी. टीम में पलामू, लातेहार, चतरा व गढ़वा जिले के प्रभारी गुड्डू लाल नाथ शाहदेव, केंद्रीय कमेटी के दिलीप साहू, बबलू […]

पूर्व आजसू नेता रंजीत की हत्या का मामला
चंदवा : मंगलवार को आजसू की केंद्रीय टीम प्रखंड के चकला गांव पहुंची. यहां मृतक रंजीत सिंह के घर पहुंच पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना दी. टीम में पलामू, लातेहार, चतरा व गढ़वा जिले के प्रभारी गुड्डू लाल नाथ शाहदेव, केंद्रीय कमेटी के दिलीप साहू, बबलू तिवारी लोहरदगा, बबलू खान चंदवा के अलावा कार्यकर्ता छोटू शाही, मोहम्मद आलम, सरोज शाही, महमूद आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे. लोगों ने अपने स्तर से घटना की जांच भी की. पत्नी बेबी सिंह से घटना के संबंध में कई जानकारी प्राप्त की. इस संबंध में प्रभारी श्री शाहदेव ने बताया कि टीम के दौरा के क्रम में कई बातें सामने आयी है.
इसकी रिपोर्ट आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को दी जायेगी. उन्होंने बताया कि जल्द ही श्री महतो खुद चकला गांव आकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे. टीम के सदस्यों ने कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर रंजीत के कातिलों का पता नहीं चल पाया तो जोरदार आंदोलन शुरू होगा. चक्का जाम भी किया जायेगा.
गौरतलब है कि रविवार की देर रात चकला गांव निवासी रंजीत सिंह की हत्या सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर की गयी थी. वह पूर्व में आजसू के जिला सचिव पद पर रह चुका था. फिलवक्त बतौर कार्यकर्ता वह मजदूरों की आवाज बुलंद करता था. दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से आजसू की टीम की आंखें भी नम थी. लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >