प्राकृतिक व सांस्कृतिक धरोहरों को बचायें

कार्यक्रम. नेतरहाट में शरद उत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री ने कहा नेतरहाट को विकसित करने का प्रयास शुरू हो गया है, जल्द विकास दिखेगा व नेतरहाट राज्य के नक्शे पर पर्यटन हब के रूप में दिखायी देगा गारू(लातेहार) : पठारी नगरी नेतरहाट में बुधवार की शाम शरद उत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सीएम रघुवर […]

कार्यक्रम. नेतरहाट में शरद उत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री ने कहा
नेतरहाट को विकसित करने का प्रयास शुरू हो गया है, जल्द विकास दिखेगा व नेतरहाट राज्य के नक्शे पर पर्यटन हब के रूप में दिखायी देगा
गारू(लातेहार) : पठारी नगरी नेतरहाट में बुधवार की शाम शरद उत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सीएम रघुवर दास व शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने किया. मौके पर सीएम रघुवर दास ने कहा कि नेतरहाट की धरती प्राकृतिक व सांस्कृतिक धरोहर के रूप विख्यात है. इन धरोहरों को बचाये रखने की जरूरत है.
नेतरहाट को विकसित करने का प्रयास शुरू हो गया है, जल्द विकास आइना की तरह झलकेगा व नेतरहाट झारखंड के नक्शे पर एक पर्यटन हब के रूप में दिखायी देगा. शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि पूरा झारखंड नेतरहाट में शिफ्ट कर गया है.
अब इसका विकास कोई रोक नहीं सकता. शरद उत्सव में बेंंगलुरु की सांस्कृतिक टीम ने एक से बढ़ कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर मंत्री अमर बाउरी, राज पलीवार, रणधीर सिंह, लुइस मरांडी, चंद्रप्रकाश चौधरी, डीआइजी विपुल शुक्ला, डीसी प्रमोद कुमार गुप्ता, एसपी प्रशांत आनंद, एसडीएम सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार, बीपीओ महतो, थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, नागेंद्र कुमार सिन्हा, सीओ जुल्फिकार अंसारी समेत कई गण्यमान्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >