प्रभु यीशु के आगमन पर एक दूसरे को बधाई दी

चंदवा : प्रखंड में क्रिसमस को लेकर धूमधाम का माहौल रहा. रविवार को लोगों ने प्रभु के जन्म को लेकर विशेष तैयारियां की थीं. विश्वासियों ने अपने-अपने घरों में भी आकर्षक चरनी सजायी थी. तैयारियों के बाद रविवार की रात 10:30 बजे स्थानीय कैथोलिक आश्रम परिसर स्थित गिरिजाघर में फादर मोरिश टोप्पो ने मिस्सा अनुष्ठान […]

चंदवा : प्रखंड में क्रिसमस को लेकर धूमधाम का माहौल रहा. रविवार को लोगों ने प्रभु के जन्म को लेकर विशेष तैयारियां की थीं. विश्वासियों ने अपने-अपने घरों में भी आकर्षक चरनी सजायी थी.
तैयारियों के बाद रविवार की रात 10:30 बजे स्थानीय कैथोलिक आश्रम परिसर स्थित गिरिजाघर में फादर मोरिश टोप्पो ने मिस्सा अनुष्ठान कराया. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. देर रात तक लोग गिरिजाघर में जुटे रहे. रात ठीक 12:00 बजे जब चर्च का घंटा बजा लोगों ने प्रभु की जय-जयकार कर अभिवादन किया. प्रभु के आगमन की खुशियां पर एक-दूसरे को बधाइयां दी. चर्च में गोशाला रूपी चरनी आकर्षक ढंग से सजायी गयी थी. इससे पूर्व क्रिसमस को लेकर स्थानीय बाजार में चहल-पहल देखी गयी. सजावटी सामान की बिक्री जमकर हुई. प्रभु के जन्म के साथ ही जमकर आतिशबाजी की गयी. बच्चे-बूढ़े सभी नये वस्त्र में दिखे.
सत्य के मार्ग पर चलने से ही मिलेंगे प्रभु : मोरिश
रात्रि अनुष्ठान के बाद फादर मोरिश टोप्पो ने कहा कि यीशु ने कहा है कि मार्ग, सत्य व जीवन मैं ही हूं. मेरे बगैर कोई पिता के पास नहीं जा सकता. बुराइयों पर जीत के लिये ही दूसरी बार प्रभु धरती पर आये. उनके बताये मार्ग पर चलकर ही दुनियां में प्रेम व शांति कायम हो सकती है. जीवन में सच्चाई का मार्ग अपना कर ही प्रभु यीशु के शरण में जा सकते हैं. श्री टोप्पो ने बताया कि सोमवार की सुबह 8.30 में विशेष प्रार्थना आयोजित की गयी है. शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी अनुष्ठान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >