ओबीसी को 27% आरक्षण दे सरकार: शंकर प्रसाद

लातेहार : जिला मुख्यालय के जुबली चौक के सुरेश प्रसाद गुप्ता के आवासीय परिसर में रविवार को झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय महासचिव शंकर प्रसाद गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि 23 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक झारखंड के सभी जिलों में आरक्षण बढ़ाओ व अधिकार दो कार्यक्रम चलाया जा रहा है. […]

लातेहार : जिला मुख्यालय के जुबली चौक के सुरेश प्रसाद गुप्ता के आवासीय परिसर में रविवार को झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय महासचिव शंकर प्रसाद गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि 23 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक झारखंड के सभी जिलों में आरक्षण बढ़ाओ व अधिकार दो कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
पूर्व में पिछड़ी जाति का आरक्षण 27 प्रतिशत निर्धारित किया गया था, लेकिन झारखंड बनने के बाद 27 प्रतिशत को घटा कर 14 प्रतिशत कर दिया गया. झारखंड में पिछड़ी जाति की आबादी 60 प्रतिशत है. इसके आधार पर पिछड़ी जाति के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए. अगर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिला तो मोर्चा द्वारा आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी.
केंद्रीय सचिव सुदामा प्रसाद ने कहा कि झारखंड में मेसो क्षेत्र रहने के कारण लातेहार जिला में ओबीसी आरक्षण जीरो है. जबकि केंद्रीय कानून के अनुसार यहां के ओबीसी को भी आरक्षण मिलना चाहिए.
रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव बिनोद बिहारी गुप्ता ने कहा कि समाज सदैव समाज देश के हित में काम किया है. वैश्य समुदाय को सरकार को समुचित ध्यान देनी चाहिए. सरकार से वैश्य समाज के तिलेश्वर साहू और लादु बाबू हत्याकांड को सीबीआइ से जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. इस मौके पर सुरेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रमेश प्रसाद, उमेश प्रसाद गुप्ता, मुरली प्रसाद गुप्ता, चंदन प्रसाद व संजय प्रसाद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >