बैंक ऑफ बड़ौदा सीएसपी संचालक पर राशि गबन करने की प्राथमिकी

बालूमाथ. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक के खाते से रुपये गबन करने के आरोप में लातेहार डीडीसी अनिल कुमार के निर्देश पर बालूमाथ बीडीओ मो परवेज ने बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मदन प्रसाद पर बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बीडीओ ने आवेदन में कहा है कि झाबर निवासी जयराम […]

बालूमाथ. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक के खाते से रुपये गबन करने के आरोप में लातेहार डीडीसी अनिल कुमार के निर्देश पर बालूमाथ बीडीओ मो परवेज ने बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मदन प्रसाद पर बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बीडीओ ने आवेदन में कहा है कि झाबर निवासी जयराम उरांव (पिता- मंगरा उरांव) के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि तीन किस्तों में 26000, 32000 व 52000 भेजी गयी थी. ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मदन प्रसाद ने इस राशि से जालसाजी कर 15100 रुपये की निकासी कर ली है.

थाना प्रभारी नौशाद आलम बालूमाथ थाना कांड संख्या 187-17 धारा 406, 409, 420 आइपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बीडीओ ने संचालक पर एटीएम पिन कोड गोपनीयता भंग करने, निरीक्षर लाभुक को लाभुकों को एटीएम वितरण समेत कई आरबीआइ के निर्देश के उल्लंघन करते हुए कई जालसाज किये है.

एटीएम के पीछे लिखा गया गुप्त कोड: प्रधानमंत्री आवास योजना के कई लाभुकों के एटीएम कार्ड बैंक द्वारा निर्गत किया गया था. लेकिन संचालक मदन प्रसाद द्वारा बड़ी चालाकी से एटीएम कार्ड के पीछे गुप्त कोड मार्कर से अंकित कर दिया. जब ग्राहक आवास योजना की राशि लेने बैंक जाते थे, तो निरक्षर लाभुकों को अंकित गुप्त कोड के सहारे पैसा निकाल लिया जाता था. कई लाभुकों ने बताया कि अगर निष्पक्ष जांच करायी जाती है, तो यह गबन लाखों में पायी जायेगी. कई लाभुकों के खाते से सीधे दूसरे के खातों में ट्रांसफर कराये जाने की बात सामने आ रही है. कई खाताधारियों ने एटीएम भी अपने पास रखने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >