महावीर मंदिर में मिला प्रतिबंधित मांस, तनाव

लातेहार: सदर थाना के डीही-मुुरूप गांव में असामाजिक तत्वों ने गांव के महावीर मंदिर में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने तीन दंडाधिकारी नियुक्त कर गांव में भेजा. वहीं […]

लातेहार: सदर थाना के डीही-मुुरूप गांव में असामाजिक तत्वों ने गांव के महावीर मंदिर में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने तीन दंडाधिकारी नियुक्त कर गांव में भेजा. वहीं पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर गांव में काफी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनात कर दिया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात महावीर मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित था. इसके बाद कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर एक कागज में मांस का टुकड़ा देखा. इसके बाद यह खबर गांव व लातेहार शहर में आग की तरह फैल गयी. इसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कागज के टुकड़े में हिंदुओं को अपनी होटल व अन्य दुकान बंद करने की चेतावनी दी गयी है.

पुलिस ने मांस को किया जब्त: पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के टुकड़े को कागज समेत अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया. घटना के विरोध में बुधवार को डीही-मुरूप गांव में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों समुदायों के लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया. एहतियात के तौर पर मुरूप गांव के सभी चौक-चौराहों व अन्य गलियों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी.

बंद रही सभी दुकानें: घटना के विरोध में बुधवार को डीही-मुरूप बाजार बंद कर दिया गया. सड़कों पर कोई भी वाहन का परिचालन भी नहीं हुआ. एक समुदाय के मो फैजल ने कहा कि इसमें जो भी दोषी है, उसको सजा मिलनी चाहिए. बगैर जांच के तनाव पैदा किया जा रहा है. डीही-मुरूप बाजार में कई बार मुस्लिम समुदाय के लोगों को भगाने का प्रयास किया गया है. हिंदू समुदाय के कई लोगों ने इस मामले में दोषी पर कार्रवाई की बात कही है.

दोनों समुदाय के लोग नहीं चाहते विवाद: डीही-मुरूप गांव में दोनों समुदाय के लोग किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहते है. गांव में हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते है.

एसडीएम, सीओ व एसडीपीओ किये हुए है कैंप: उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता के निर्देश पर डीही-मुरूप गांव में एलआरडीसी जितेंद्र सिंह मुंडा, सीओ हरीश कुमार व एसडीपीओ अनुज उरांव गांव में कैंप किये हुए है. अधिकारी दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी वर्ग से बात कर मामले को शांत करने की कोशिश में लगे हुए है. एसडीपीओ अनुज उरांव ने कहा कि जो भी सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी. पुलिस के जवान पूरे गांव में तैनात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >