बालूमाथ : भाकपा माओवादी का पूर्व एरिया कमांडर जयनाथ गंझू उर्फ जुगल उर्फ पवन को मुरपा मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ सिमडेगा, चतरा, लातेहार में कई मामले दर्ज है.
वह कुल 10 मामलों में वारंटी है. बालूमाथ के थाना प्रभारी बीरेंद्र ने बताया कि जयनाथ अमरवाडीह गांव का रहनेवाला है. पुलिस को उसकी कई माह से तलाश थी. उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह मुरपा मोड़ पर कहीं जाने के लिए खड़ा था. इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया.
