कोयल नदी के तट पर की गयी मां गंगा की आरती

गारू. गारू मुख्यालय स्थित कोयल नदी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार की शाम गंगा आरती का आयोजन किया गया. मौके पर सैकड़ों महिलाएं व पुरुष, युवक-युवतियां समेत गण्यमान्य लोगों ने गंगा आरती में शामिल हुए. गंगा आरती की संध्या बेला में कोयल नदी तट जगमगा रहा था. लोगों ने गंगा आरती गाकर गंगा जी […]

गारू. गारू मुख्यालय स्थित कोयल नदी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार की शाम गंगा आरती का आयोजन किया गया. मौके पर सैकड़ों महिलाएं व पुरुष, युवक-युवतियां समेत गण्यमान्य लोगों ने गंगा आरती में शामिल हुए. गंगा आरती की संध्या बेला में कोयल नदी तट जगमगा रहा था. लोगों ने गंगा आरती गाकर गंगा जी की आरती उतारी. मौके पर उपस्थित लोगों ने नदी घाटों की स्वच्छता बनाये रखने व गंदगी नहीं करने और गंदी चीजों को नदी में नहीं फेंकने की शपथ ली.

गंगा आरती के बाद युवा शक्ति संघ ने गंगा आरती में उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया. मौके पर सहायक थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह, सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा डीपी यादव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मंगल उरांव, विधायक प्रतिनिधि रामलाल प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, निर्मल चंद पांडेय, शिक्षक विजय कुमार गुप्ता, उपेंद्र पांडेय, युवा शक्ति संघ के विकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अनूप कुमार, आनंद कुमार,रमेश प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, पप्पू समेत सीआरपीएफ के जवानों के अलावा काफी संख्या महिलाएं उपस्थित थी.

बरवाडीह. कार्तिक पूर्णिमा आज भक्तों ने नजदीक के नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना की. प्रखंड के सकताही नदी, धरधरी नदी, कोयल नदी, छठ नदी समेत अन्य नदियों में कई भक्तों ने सूर्योदय से पूर्व स्नान किया. जबकि कई भक्तों ने सूर्योदय के बाद स्नान कर मंदिरों व अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना की. नदियों में छठ पर्व करनेवाली महिलाओं की स्नान करने की अधिक भीड़ रही. मौसम ठीक रहने के से स्नान करनेवालों की अधिक भीड़ रही. कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने प्रखंड के पहाड़ी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, काली मंदिर समेत कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की. खुरा स्थित सूर्य मंदिर में महाप्रसाद (खीर) का वितरण किया गया.

कार्तिक पूर्णिमा पर बांटा गया महाप्रसाद: लातेहार. कार्तिक पूर्णिमा पर शहर के थाना चौक स्थित महावीर मंदिर में श्री वज्रांग देव सेवा संस्थान ने महाप्रसाद का वितरण किया. इससे पूर्व मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में दर्जनों महिलाओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी. श्री पांडेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने व सत्यनारायण भगवान की पूजा व कथा सुनने से वांछित मनोकामनाएं पूरी होती है. पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव ने प्रसाद का वितरण का शुभारंभ किया. महाप्रसाद की व्यवस्था मंदिर परिसर से सटे सब्जी व फल विक्रेता संघ द्वारा किया गया. इससे पूर्व अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं को शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित औरंगा नदी व विभिन्न जलाशयों में स्नान कर दीप दान करते देखा गया. विभिन्न मंदिरों व आवासीय परिसरों में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >