लातेहार. लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस की संध्या पर अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार प्रभात महतो के ग्रुप के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति दी. इससे पूर्व उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता, उपविकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता नेलशम एयोन बागे, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, भूमि सुधार उप […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
लातेहार. लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस की संध्या पर अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार प्रभात महतो के ग्रुप के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति दी. इससे पूर्व उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता, उपविकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता नेलशम एयोन बागे, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, भूमि सुधार उप समाहर्ता जीतेंद्र सिंह मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिव नंदन बड़ाइक व सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि लौह पुरुष ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया था. कार्यक्रम का शुभारंभ रांची की मशहूर गायिका वीणाश्री द्वारा गाये गये देशभक्ति गीत ‘ए मेरे वतन के लोगों’ से हुआ.
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रभात महतो व उनके दल के कलाकारों ने महिषासुर वध प्रसंग का जीवंत मंचन किया. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मुरीद बना लिया.
इसके बाद वीणाश्री ने ‘समा है सुहाना सुहाना व मिलती है जिंदगी में मोहलत कभी-कभी’ गीत कर लोगों का मनोरंजन किया. इसके बाद फिर प्रभात महतो के ग्रुप के सदस्यों ने झारखंड के पारंपरिक सेंदरा पर्व पर आधारित एक मंचन प्रस्तुत किया. उपायुक्त, उप विकास आयुक्त व अपर समाहर्ता ने प्रमोद महतो को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन उपविकास आयुक्त ने किया. संचालन स्वर संगम के निदेशक आशीष टैगोर ने किया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी जयप्रकाश झा, जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टूडू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर, एडीपीओ शिव कुमार मल्लिक, भाजपा नेता राकेश कुमार दुबे आदि उपस्थित थे.