प्रेमी ने नाबालिग की हत्या कर शव दफनाया

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र क बतात कला (रिचुघुटा) निवासी मेघवा गंझू की पुत्री सरिता कुमारी (16) की हत्या प्रेम प्रसंग में कर दी गयी. सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि रिचुघुटा निवासी नारायण भुईयां के पुत्र फंटूस भुईयां का प्रेम प्रसंग सरिता कुमारी से चल रहा था. दोनों अपने […]

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र क बतात कला (रिचुघुटा) निवासी मेघवा गंझू की पुत्री सरिता कुमारी (16) की हत्या प्रेम प्रसंग में कर दी गयी. सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि रिचुघुटा निवासी नारायण भुईयां के पुत्र फंटूस भुईयां का प्रेम प्रसंग सरिता कुमारी से चल रहा था. दोनों अपने अपने घर से भाग कर तकरीबन पांच महीने तक बाहर रहे थे. एक महीना पूर्व दोनों गांव आये थे. दोनों के बीच रविवार की रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद फंटूस के घरवाले मिल कर सरिता की हत्या कर दी और शव को जंगल में गाड़ दिया.

उधर, जब सरिता के पिता नारायण भुईयां ने सरिता को दो दिनों तक फंटूस के घर में नहीं देखा तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई और वे अन्य ग्रामीणों के साथ फंटूस के घर पहुंच गये. जब उन्होंने सरिता की खोजबीन की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. इसके बाद वे फंटूस के परिजनों के साथ सख्ती से पेश आये और मारपीट करना शुरू कर दिया. इसके बाद फंटूस के परिजनों ने सरिता की हत्या कर शव को छिपा देने की बात स्वीकार की. इसके बाद नारायण भुईयां ने इसकी जानकारी सदर थाना को दी. थाना पुलिस फंटूस की निशानदेही पर सरिता के शव को बरामद कर लातेहार सदर अस्पताल अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया.

नौ वीं की छात्रा थी सरिता

सरिता राजकीय उत्क्रमित विद्यालय रिचुघुटा के कक्षा नौ की छात्रा थी. जबकि फंटूस भुईयां इंटर का छात्र है. दोनों के बीच विगत एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सरिता के परिजनों का आरोप है कि फंटूस उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर बाहर ले गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >