सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, ग्रामीणों में रोष

गारू(लातेहार).गारू प्रखंड के नक्सल प्रभावित रूद पंचायत के कबरी बारीबांध ग्रामीण सड़क के निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है. इसे लेकर कबरी बारीबांध एवं महुआडाबर के ग्रामीणों में संवेदक के प्रति रोष व्याप्त है. प्रखंड के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित कबरी से बारीबांध तक ग्राम अभियंत्रण संगठन (आरइओ) द्वारा दो करोड़ 72 लाख की […]

गारू(लातेहार).गारू प्रखंड के नक्सल प्रभावित रूद पंचायत के कबरी बारीबांध ग्रामीण सड़क के निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है. इसे लेकर कबरी बारीबांध एवं महुआडाबर के ग्रामीणों में संवेदक के प्रति रोष व्याप्त है. प्रखंड के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित कबरी से बारीबांध तक ग्राम अभियंत्रण संगठन (आरइओ) द्वारा दो करोड़ 72 लाख की लागत से डेढ़ किमी पीसीसी पथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है. पथ का निर्माण विभागीय अधिकारियों की देखरेख के बिना मनमाने ढंग से किया जा रहा है.

इस संबंध में ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव, देवमुन कुमार, चंद्रदेव बृजिया, बालसुंदर उरांव, लखन सिंह, फुलामति देवी, आलोक कुमार, सुखदेव बृजिया, तुलसी कुमार आदि ने बताया कि पीसीसी सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. पीसीसी सड़क मिट्टी सने बालू (मिट्टी युक्त बालू) से कराया जा रहा है. सड़क की मोटाई आठ इंच के बजाय पांच हो गयी है.

ग्रामीणों ने लातेहार के उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. इधर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मंगल उरांव ने भी सड़क निर्माण की जांच की. जांच के बाद उन्होंने घटिया व निम्न स्तर का सड़क निर्माण करने एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग करने की बात कहते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >