कस्तूरबा विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत
प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा.
By ANUJ SINGH |
May 27, 2025 9:25 PM
बरवाडीह. जैक की ओर से मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है. प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के वार्डेन से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय से इस वर्ष नामांकित कुल 71 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुई थीं. इनमें अंशु कुमारी 88.40 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय की टॉपर रही. वहीं रंगीता कुमारी 86.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं काजल कुमारी 85.20 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही. विद्यालय के वार्डेन संगीता कुमारी, शिक्षिका रूपम कुमारी, यशी कुमारी, पूनम कुमारी, गौशिया खानम व जुविता मिंज ने सभी उत्तीर्ण छात्राओं को शुभकामनाएं दी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 30, 2025 9:52 PM
December 30, 2025 9:50 PM
December 30, 2025 9:48 PM
December 30, 2025 9:47 PM
December 30, 2025 9:46 PM
December 30, 2025 9:43 PM
December 30, 2025 9:41 PM
December 30, 2025 9:40 PM
December 30, 2025 9:38 PM
December 30, 2025 9:37 PM
