कस्तूरबा मनिका व हेरहंज का रिजल्ट शत प्रतिशत

इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा-2025 में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मनिका का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा.

लातेहार. इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा-2025 में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मनिका का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. इस वर्ष विद्यालय की कुल 63 छात्राएं इंटर कला परीक्षा में शामिल हुई थीं. इनमें 56 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी व सात ने द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल की. विद्यालय की छात्रा आरती कुमारी 84.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले के टॉप 10 में नौंवें स्थान पर रहीं. पूजा कुमारी ने 79.40 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में द्वितीय, मोहिनी कुमारी ने 78.80 प्रतिशत के साथ तृतीय, रंगीता कुमारी ने 78.6 प्रतिशत, रेखा कुमारी 77.4 प्रतिशत के साथ सफल रहीं. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की कुल 35 छात्राओं ने इंटर कला की परीक्षा दी थी. सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से सफल रहीं. विद्यालय की छात्रा कविता कुमारी 85.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप 10 में छठे स्थान और विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं. काजल कुमारी 82 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में द्वितीय, फूलमनी कुमारी 79.6 प्रतिशत, सोनी कुमारी 79.6 प्रतिशत, प्रतिमा कुमारी 79 प्रतिशत के साथ सफल रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >