देर रात सीएम हेमंत सोरेन का एक्शन, हटाए गए पूर्वी सिंहभूम के SSP और सरायकेला-खरसावां के SP

सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी और एसपी को लापरवाही के आरोप में हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है. उन्होंने चाईबासा आयुक्त, रांची एडीजी और जमशेदपुर डीआईजी को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं और कानून-व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विवेक चंद्रा की रिपोर्ट 

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया है.

वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं जमशेदपुर के डीआईजी को भी जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा गया है.

अपराध पर सख्ती, लापरवाही पर नहीं होगी छूट 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : गढ़वा में ‘आपन सरस्वतिया’ बना जनआंदोलन, ड्रोन से नदी को नया आकार देने का प्रयास

यह भी पढ़ें : Jamshedpur: कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >