कोडरमा . समर्पण संस्था की ओर से होटल सेलिब्रेशन में युवा नेतृत्वकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और समुदाय विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. समर्पण की प्रोग्राम मैनेजर सलोनी कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का नेतृत्व कौशल विकसित करना बेहद जरूरी है. अधिवक्ता अनिल कुमार गुरु ने युवाओं को चरित्र निर्माण, लक्ष्य के प्रति समर्पण और मोबाइल के सकारात्मक उपयोग की सलाह दी. सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने महिलाओं के अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. पूर्व राज्य महिला कल्याण बोर्ड सदस्य जूही दास गुप्ता ने अनुशासन, सामाजिक जागरूकता तथा प्रकृति-संस्कृति संरक्षण पर बल दिया. वहीं डालसा के पैनल अधिवक्ता रोहित कुमार सिंह और रिसोर्स मैनेजर पुरुषोत्तम गिरी ने नेतृत्व, टीम निर्माण और समस्या समाधान जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया. मौके पर योगेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, पिंकी देवी, मंटू कुमार, नमिता कुमारी, पूजा कुमारी, बिमला देवी, मंगलदेव, जयललिता सहित कई युवा मौजूद थे.
युवा नेतृत्व विकास को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम
युवाओं को चरित्र निर्माण और मोबाइल के सकारात्मक उपयोग की सलाह दी
