महाराजा अग्रसेन जयंती पर हुई पूजा-अर्चना

श्री अग्रसेन भवन में सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूजन एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

झुमरीतिलैया. श्री अग्रसेन भवन में सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूजन एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा-अर्चना पंडित रमाकांत शर्मा ने करायी. यजमान के रूप में मंजू किशन संघई थे. मौके पर समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव संजीव खेतान, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, संयोजक दीपक सिंघानिया, मनोज केडिया समेत महेश दारूका, गोपाल बगड़िया, संतोष लड़ा, संजय नरेड़ी, अरविंद चौधरी, कमल दारूका, संदीप संघई, महावीर खेतान, अनुराग हिसारिया, संजय खेमानी, अमित संघई, उमाशंकर जगनानी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >