प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर कार्यशाला

रांची से आये सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से बताया.

जयनगर . भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय विकास कार्यालय रांची द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ गौतम कुमार ने किया. रांची से आये सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से बताया. तकनीकी सत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के दिग्विजय राजा व विपिन कुमार द्वारा वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, यूपीआई क्यूआर कोड की उपयोगिता तथा ई कॉमर्स के माध्यम से व्यापार विस्तार की जानकारी दी गयी. वहीं इस योजना के लाभार्थी विनोद कुमार ठाकुर नाई, कन्हैया कुमार सोनार को एसबीआई द्वारा एक-एक लाख ऋण की स्वीकृति दी गयी. मौके पर एलडीएम विमलकांत झा, एसबीआई प्रबंधक चंदन कुमार, जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव, मनोरंजन कुमार शर्मा, अशोक कुमार समेत करीब 100 करीगर शामिल थे. संचालन मनोरंजन कुमार शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन उद्यव पाठक ने किया.

डीवीसी कामगार यूनियन की बैठक आज

जयनगर. डीवीसी कामगार यूनियन केटीपीएस की बैठक चार फरवरी को 12 बजे से फोरलेन चौक पर होगी. बैठक में जिप सदस्य महादेव राम, एटक उपाध्यक्ष सोनिया देवी, भाकपा जिला मंत्री अर्जुन यादव, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, किसान सभा के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, एटक जिलाध्यक्ष विनोद पासवान, दशरथ पासवान, उदय भारती, अमर परमार मुख्य रूप से शामिल हाेंगे. यह जानकारी दशरथ पासवान ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >