बाल विवाह उन्नमूलन को लेकर कार्यशाला का आयोजन

बाल विवाह उन्नमूलन एवं बाल विवाह मुक्त प्रखंड निर्माण को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया.

बाल विवाह से गरीबी और अशिक्षा का दुष्चक्र मजबूत होता है : बीडीओ

—————–

जयगनर. बाल विवाह उन्नमूलन एवं बाल विवाह मुक्त प्रखंड निर्माण को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ गौतम कुमार, उप प्रमुख राजनारायण सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना ज्वाला, जिला परियोजना सहयोगी मो. आरिफ अंसारी, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरुति नहीं, बल्कि यह बच्चों के संवैधानिक अधिकारों, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के विरूद्ध गंभीर अपराध है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक विकास बाधित होता है. मातृ एवं शिशु दर बढ़ती है तथा गरीबी और अशिक्षा का दुष्चक्र मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल रोकना प्रशासन का दायित्व नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेवारी है. उन्होंने आह्वान किया कि वे किसी भी संभावित बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दे ताकि समय पर हस्तक्षेप कर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकें. उन्होंने कहा कि इस प्रखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रशासन काम कर रही है. उप प्रमुख राजनारायण सिंह ने कहा कि बाल विवाह का रोकथाम तभी संभव है जब समाज स्वंय इसके प्रति जागरूक व जिम्मेदार बने. उन्होेंने सामूहिक प्रयास पर बल दिया. बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक व समाजिक विचार पर दुष्प्रभाव डालता है. इस पर रोक लगाने के लिए सामाजिक साेच में परिवर्तन की आवश्यकता है. जिला परियोजना सहयोगी एबीए मो. आरिफ अंसारी ने बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों, दुष्परिणामों आदि पर प्रकाश डाला. तमाय पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी ने पंचायत स्तर पर निरंतर संवाद और जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जब समुदायिक एक जुट होकर आगे बढ़ेगा तभी इस पर नियंत्रण होगा. मौके पर अफजल अंसारी, पप्पु कुमार यादव, सुजाता कुमारी के अलावे विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >