महिला कांग्रेस ने समाहरणालय परिसर में दिया धरना

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बेबी सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को समाहरणालय परिसर में धरना दिया गया़

कोडरमा. जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बेबी सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को समाहरणालय परिसर में धरना दिया गया़ मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि पूरे भारत में जल्द ही महिला आरक्षण विधेयक लागू होना चाहिए, ताकि इन्हें राजनीतिक से लेकर तमाम संवैधानिक अधिकार मिल पाये. बेबी सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की शुरुआत कर महिलाओं को पंचायत और स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया था, लेकिन वर्ष 2004 से 2024 तक महिला विरोधी भाजपा की सरकार ने महिला आरक्षण कानून पास नहीं किया़ इससे लगता है कि भाजपा महिला विरोधी सरकार है़ धरना को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव प्रीति सहाय व युवा कांग्रेस नेता प्रकाश रजक ने भी संबोधित किया़ धरना के बाद उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया़ इस अवसर पर महिला नेत्री आशा देवी, सलमा खातून, उपेंद्र सिंह, राजू सिंह, अर्चना सिंह, काजल कुमारी, बबीता देवी, शीला देवी, रेखा देवी, गुड़िया देवी, संगीता कुमारी, कंचन कुमारी, सुजाता देवी, चंद्रिका देवी, गीता देवी, कौशल्या देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >