बाइक से गिरकर महिला की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा कोवाड पथ पर खगराडीह के समीप बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी.

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा कोवाड पथ पर खगराडीह के समीप बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक मृतक महिला जयनगर निवासी तरन्नुम खातून तिलोकरी से बाइक से घर जयनगर जा रही थी. इसी दौरान खगराडीह के समीप अज्ञात वाहन के चकमा देने से वह बाइक से गिर गयी. घायल अवस्था में लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >