भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

चोरही चट्टान में मंगलवार को श्रद्धा और आस्था का सैलाब देखने को मिला़

चंदवारा. प्रखंड के चोरही चट्टान में मंगलवार को श्रद्धा और आस्था का सैलाब देखने को मिला़ यहां मां दुर्गा, मां गायत्री और मां काली की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ़ कलश यात्रा के मौके पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए़ इस दौरान उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की़ कलश यात्रा के मौके पर पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंगा दिखा़ पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा़ मौके पर जिप सदस्य नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर सोनी, स्थानीय मुखिया दुलारी देवी, हिरामन सिंह, रमन यादव, बद्री यादव व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >