बिजली का खंभा गाड़ने के दौरान पानी का पाइप फटा

आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का खंभा लगाने का काम तेजी से हो रहा है. व्यस्तता इलाका होने की वजह से दिन की जगह रात में काम हो रहा है, ताकि यातायात प्रभावित न हो.

झुमरीतिलैया. आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का खंभा लगाने का काम तेजी से हो रहा है. व्यस्तता इलाका होने की वजह से दिन की जगह रात में काम हो रहा है, ताकि यातायात प्रभावित न हो. इधर, रविवार रात सुंदर होटल के समीप बिजली का खंभा गाड़ने के दौरान पानी का पाइप फट गया, जिससे वहां पानी बहने लगा. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रंधीर वर्मा ने बताया कि पीएचइडी विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है. क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को सुधार लिया है और अब जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी गयी है. इसके अलावा ठेकेदार को भी नोटिस जारी किया गया है. इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए मंगलवार को विद्युत विभाग, पीएचइडी और पथ निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक कार्यपालक कार्यालय में की मंगलवार को की जायेगी. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >