नॉक आउट क्रिकेट में वार्ड पांच व तीन की टीम विजयी

नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन सोमवार को मुखिया प्रतिनिधि राजेश पासवान ने फीता काटकर किया.

मरकच्चो. सिमरिया पंचायत में आयोजित वार्ड स्तरीय नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन सोमवार को मुखिया प्रतिनिधि राजेश पासवान ने फीता काटकर किया. उदघाटन मैच में वार्ड पांच ने वार्ड दो को 21 रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वार्ड पांच की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 108 रन बनाये. जवाब में वार्ड नंबर दो की टीम 87 रन पर आउट हो गयी. दूसरे मैच में वार्ड तीन ने वार्ड दस को 26 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड तीन ने 86 रन बनाये. जवाब में वार्ड दस की टीम 60 रन ही बना सकी. अंपायर राजकुमार यादव व बॉबी दास थे. मौके पर सुभाष पासवान, उमेश यादव, सुनील यादव, संतोष रविदास, प्रमोद दास, मुकेश महतो समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >