मतगणना कल, तैयारियों में जुटा प्रशासन

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य 27 फरवरी को होगा. सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है.

डीसी-एसपी ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा सबसे पहले पार्षद पद के मतों की होगी गिनती —————————- प्रतिनिधि कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य 27 फरवरी को होगा. सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है. बुधवार को डीसी ऋतुराज और एसपी अनुदीप सिंह पॉलिटेक्निक संस्थान पहुंचे और वहां बनाये गये स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में वज्र गृह की सुरक्षा की निगरानी को लेकर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था, बेरिकेडिंग, विद्युत की व्यवस्था आदि की समीक्षा की गयी. इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम परिसर में 24×7 बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय. यह ध्यान रखें कि प्रवेश द्वार पर सिर्फ अधिकृत व्यक्तियों की ही इंट्री हो, सुरक्षा रजिस्टर का नियमित एवं सुव्यवस्थित संधारण करें. डीसी ने कहा कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से त्वरित निपटने के लिए सीसीटीवी टेक्नीशियन को तीन पालियों में प्रतिनियुक्त रखा जाये, ताकि निगरानी व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो सके. इसके अलावा डीसी ने मतगणना केंद्र में पर्याप्त विद्युत सुविधा, पेयजल, शौचालय व बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. वहीं एसपी श्री सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को इस तरह से तैनात करें कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे. मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण इधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा मतगणना कर्मियो को मतों की गिनती करने से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी. डीसी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इस लिए किया जा रहा है ता कि मतों की गिनती के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न हो. डीडीसी रवि जैन ने कहा कि मतों की गिनती के दौरान पूरी गंभीरता बरतें. प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि मतों की गणना निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम और महत्वपूर्ण चरण है. इस कार्य मे अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत है. कहा कि तीनों नगर निकाय के लिए मतों की गिनती अलग अलग होगी. झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 17 टेबल लगाए जाएंगे, जबकि कोडरमा नगर पंचायत के लिए 13 और डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 12 टेबल लगाए जायेंगे. सबसे पहले वार्ड पार्षद पद के लिए मतों की गिनती होगी उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए वोटों की गिनती की जानी है. मौके पर मास्टर ट्रेनर अश्विनी तिवारी, सुदीप सहाय, रामचंद्र ठाकुर, मनोज चौरसिया, रविकांत कुमार रवि, विवेक रंजन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >