दुर्गा पूजा को लेकर झुमरीतिलैया में बैठक, महेंद्र अध्यक्ष तो उपेंद्र सिंह सचिव चुने गये

झुमरीतिलैया के विशुनपुर दुर्गा पूजा समिति की बैठक में महेंद्र सिंह को अध्यक्ष और उपेंद्र सिंह को सचिव चुना गया। पूजा के सफल आयोजन पर चर्चा हुई।

झुमरीतिलैया. शारदीय नवरात्रि को लेकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा विशुनपुर आश्रम रोड की बैठक शनिवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव उपेंद्र सिंह ने किया.

बैठक में सबसे पहले पिछले वर्ष आयोजित दुर्गा पूजा के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद इस वर्ष पूजा समिति के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से एक बार फिर महेंद्र सिंह को अध्यक्ष, उपेंद्र सिंह को सचिव और मनोज सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया.

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान पूजा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समिति के सदस्यों ने आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपनी-अपनी राय रखी.

बैठक में अनिल पांडेय, उपेंद्र राय, राजेश सिंह, दशरथ रजक, रविंद्र रजक, मिथिलेश मिश्र, चुनचुन सिंह, उमेश वर्मा, आमोद सिंह, विक्रम सिंह, अमरेंद्र सिंह, मनोज साव, अनिल यादव, शंभू सिंह, बमबम सिंह, शैलेंद्र सिंह, दीपक सिंह, बलबीर सिंह, ओंकार पांडेय, संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >