विहिप का दुर्गा अष्टमी पर शस्त्र पूजन अनुष्ठान

दुर्गावाहिनी और मातृ शक्ति की बहनों द्वारा दुर्गा अष्टमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

झुमरीतिलैया. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय योजना के अनुसार दुर्गावाहिनी और मातृ शक्ति की बहनों द्वारा दुर्गा अष्टमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान राजगढ़िया रोड स्थित रामेश्वर मोदी मंदिर, गांधी स्कूल रोड गैस गोदाम गली शिव मंदिर, शनि मंदिर, बीआर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह दुर्गा मंदिर, गांधी स्कूल रोड गली नंबर पांच में अरुण के आवास पर, अजय वर्मा के आवास दुर्गा अष्टमी सह शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया. इसमें मुख्य रूप से मातृ शक्ति प्रांत सह संयोजिका सुषमा सुमन, प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, प्रांत टोली सदस्य गोरक्षा विभाग के अजय वर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख सह नगर पालक विनय सिन्हा, जिला सेवा प्रमुख पप्पू वर्णवाल, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अभिनव पाठक, जिला कार्याध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिला सत्संग प्रमुख सतेंद्र सिन्हा, जिला मातृ शक्ति संयोजिका पुष्पा देवी, जिला मातृ शक्ति सह संयोजिका सरिता सिन्हा, नगर मातृ शक्ति संयोजिका प्रभा देवी, नगर मंत्री लाल बहादुर चौधरी, मनोज राणा, सरिता पिलानिया, चंद्रलता वर्णवाल, पूनम वर्णवाल, आभा सिंह, सुनैना वर्णवाल, सरिता सिंह, श्वेता कुमारी, कंचन वर्णवाल, प्रेमलता देवी, सुनीता सोनी, शोभा देवी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >