डोमचांच में बेमौसम बारिश, बढ़ा नदी का जलस्तर

अहले सुबह बेमौसम बारिश हुई़

डोमचांच. प्रखंड व आसपास के इलाकों में गुरुवार की अहले सुबह बेमौसम बारिश हुई़ बारिश से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं कुछ जगहों पर आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है़ खासकर ग्रामीण इलाकों में कच्ची सड़कों का हाल बुरा हो गया़ यही नहीं, भारी बारिश से प्रखंड की बंगाखलार पंचायत स्थित करारी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया. इससे बंगाखलार से ढाब आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बीच कई लोग नदी में बाढ़ जैसा बने दृश्य को देखने पहुंचे. बंगाखलार निवासी किशोर राय ने बताया कि करारी नदी पर पुल का बनना बहुत जरूरी है. बरसात के दिनों में बंगाखलार के लोगों को ढाब घूम कर जाना पड़ता है़ यह करीब 12 किलोमीटर है. अगर इस नदी पर पुल बन जाये, तो बंगाखलार की दूरी आधा हो जायेगी. ढाब निवासी रामप्रसाद यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह पांच बजे ढाब व आसपास के क्षेत्रों में काफी वर्षा हुई़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >