जन औषधि केंद्र गरीबों के लिए वरदान: डॉ नीरा

जन औषधि दिवस (सप्ताह) के उपलक्ष्य में पदयात्रा सह जन औषधि दिवस

जन औषधि दिवस (सप्ताह) के उपलक्ष्य में पदयात्रा सह जन औषधि दिवस

सस्ती दवाइयों के कारण लोग आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं : उपायुक्त

कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र द्वारा जन औषधि दिवस (सप्ताह) के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को पदयात्रा सह जन औषधि दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक डॉ नीरा यादव, उपायुक्त ऋतुराज, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि जन औषधि केंद्र धीरे-धीरे आमजनों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है, सस्ती और असरदार होने के कारण अब लोग बेझिझक होकर जेनरिक दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे एक ओर जहां मरीजों को कम कीमत पर दवाइयां मिल रही है, तो दूसरी ओर उनके पैसे की भी बचत हो रही है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि अस्पताल के चिकित्सक जन औषधि केंद्र में मिलने वाली दवाइयां के प्रति मरीजों को जागरूक करे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें. उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जन औषधि के माध्यम से जिले के लोगों को काफी सस्ती दर पर जरूरी दवाइयां मिल रही हैं, इससे उनकी गाढ़ी कमाई की बचत हो रही है. उन्होंने कहा कि जिले की अन्य जगहों पर भी जन औषधि की दवाइयां उपलब्ध हो, इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं. जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि आज के समय में किसी भी परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ जाता है, तो उनके परिजन महंगे इलाज से परेशान हो जाते हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है, ऐसे में जन औषधि केंद्र उनके लिये मददगार साबित हो रहा है. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से मरीजों खास कर असाध्य रोग से ग्रसित लोगों की हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है. नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सदर अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को इसका लाभ मिले. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने कहा कि केंद्र के खुलने से अस्पताल में आने वाले मरीजों के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है. डीएस डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां दी जाती है और जो दवाइयां उपलब्ध नहीं रहती है, उसके लिये मरीजों को जन औषधि केंद्र से दवाइयां लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है. प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के नोडल पदाधिकारी सुमित पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे भारत में 20 हजार जन औषधि केंद्र संचालित है. इन केंद्रों के माध्यम से सस्ते दर पर विभिन्न प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करायी जाती है. कार्यक्रम का संचालन डीडीएम पवन कुमार ने किया. समारोह के उपरांत विधायक, डीसी, जिप अध्यक्ष और सिविल सर्जन द्वारा हरी झंडी दिखा कर पदयात्रा को रवाना किया गया. पदयात्रा सदर अस्पताल से शुरू होकर समाहरणालय पहुंची और पुनः उसी मार्ग से सदर अस्पताल पहुंच कर संपन्न हो गयी. मौके पर एसीएमओ डॉ पी मिश्रा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के नोडल पदाधिकारी सुमित कुमार पांडेय, डीपीएम महेश कुमार, डीपीसी सुमित सिन्हा, विनीत अग्निहोत्री, पंकज कुमार, केंद्र की संचालिका किरण राणा के अलावा लाल बहादुर सिंह, रौनक कुमार ,अभिमन्यु कुमार, अजित कुमार, रवि कुमार, आकांक्षा किरण, अदिति किरण, अभिजीत राणा, विशाल कुमार, रूपेश कुमार सहित काफी संख्या में सहिया दीदी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >