फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की मौत

बताया जाता है कि मजदूर कार्य के दौरान सीढ़ी चढ़ रहा था

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के गझंडी रोड में संचालित अंजनी सूत प्राइवेट लिमिटेड नामक स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार की देर शाम करीब 7:30 बजे हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय बालेश्वर यादव निवासी औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मजदूर कार्य के दौरान सीढ़ी चढ़ रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिर गया. घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया.

कम अंक आने पर छात्रा ने फांसी लगा दी जान

कोडरमा बाजार. राजाबागी में एक स्कूली छात्रा द्वारा घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान 16 वर्षीया दिव्यांशी कुमारी पिता अमित कुमार पांडेय के रूप में हुई है. बताया गया कि छात्रा संत क्लेयर्स स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती थी. शनिवार को रिजल्ट प्राप्त कर स्कूल से घर लौटी थी. परीक्षा में उसे कम अंक प्राप्त हुआ था, जिससे वह उदास थी और डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >