झुमरीतिलैया में रेल लाइन पर मिला सिर कटा शव, 50 वर्षीय अज्ञात युवक की नहीं हुई पहचान

झुमरीतिलैया के माडुवाटांड़ के समीप रेलवे ट्रैक पर एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की कोशिश शुरू की।

झुमरीतिलैया. कोडरमा जीआरपी ने शनिवार को आउटर सिग्नल के बाहर माडुवाटांड़ के समीप अप रेल लाइन से करीब 50 वर्षीय अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद किया. शव रेलवे के पोल संख्या 392/393 के पास पड़ा था.

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. जीआरपी शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >