डोमचांच में स्टोन चिप्स लदा दो ट्रक जब्त

थाना क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए बिना चालान के बिहार जा रहे स्टोन चिप्स लदे दो ट्रकों को जब्त किया.

डोमचांच. थाना क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए बिना चालान के बिहार जा रहे स्टोन चिप्स लदे दो ट्रकों को जब्त किया. इस कार्रवाई में बालू लदे एक ट्रैक्टर को भी बिना वैध कागजात के पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि डोमचांच से बिहार की ओर कुछ ट्रक बिना वैध कागजात के जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने नीरु पहाड़ी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान दो ट्रकों को रोककर चालक से परिवहन से संबंधित कागजात और चालान की मांग की गई. लेकिन दोनों ट्रक चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर डोमचांच थाना परिसर में खड़ा करा दिया. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके. वहीं दूसरी ओर महेशपुर रोड में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिना वैध कागजात के बालू लदे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया. ट्रैक्टर चालक भी बालू परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >