नवलशाही में बोल्डर लोड दो हाइवा जब्त

नवलशाही में बोल्डर लोड दो हाइवा जब्त

मरकच्चो. नवलशाही पुलिस ने शनिवार की सुबह कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित थाना भवन के समीप से अवैध रूप से बोल्डर ले जा रहे दो हाइवा को जब्त किया है़ जानकारी के अनुसार उक्त दोनों बोल्डर लदा हाइवा सीमावर्ती गिरिडीह जिला की ओर से नवलशाही क्रेशर मंडी की ओर जा रहा था़ इसी दौरान थाना भवन के समीप पुलिस ने उक्त दोनों हाइवा को रुकवाकर बोल्डर से संबंधित चालान की मांग की़ चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया जिसके बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में लगा दिया़ पुलिस के अनुसार मामले को लेकर संबंधित विभाग को सूचना देने के बाद उनपर अग्रेषित कार्रवाई की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >