जयनगर में शराब के साथ दो गिरफ्तार

जयनगर में शराब के साथ दो गिरफ्तार

जयनगर. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने को लेकर छापामारी अभियान चलाया़ इस दौरान शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया़ बताया गया कि थाना प्रभारी विकास पासवान ने थाना क्षेत्र के साथ और पेठियाबागी में छापामारी की़ इस दौरान साथ निवासी संदीप कुमार (पिता शिवनाथ राम) की दुकान से 30 पीस केन बियर, 10 लीटर महुआ शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं पेठियाबागी निवासी शंकर सोनी (पिता सीताराम स्वर्णकार) को 25 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया़ पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >