विद्यापुरी में बिजली पोल पर गिरा पेड़, 24 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

झुमरीतिलैया के विद्यापुरी में आंधी के कारण पेड़ गिरने से बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे 24 घंटे तक इलाके में अंधेरा छाया रहा।

झुमरीतिलैया, कोडरमा: शहर के विद्यापुरी में शुक्रवार की शाम तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया. इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली के तार टूटकर सड़क पर बिखर गये. सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी, जिससे पूरा इलाका करीब 24 घंटे तक अंधेरे में रहा.

बिजली गुल रहने से शनिवार सुबह लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित रहा. घरों में पानी की समस्या के साथ बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहे. नौकरीपेशा लोगों, दुकानदारों और विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

लोगों ने बताया कि घटना के बाद बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पोल और तारों को हटाने तथा मरम्मत कार्य में जुटी रही. आवश्यक मरम्मत पूरी होने के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी, जिससे मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >