कुष्ठ रोगियों के साथ प्रेम का भाव रखें : डॉ रमण

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जगह-जगह कार्यक्रम

शहीद दिवस: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जगह-जगह कार्यक्रम कोडरमा बाजार. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने किया. इसके पूर्व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. अभियान को संबोधित करते हुए डॉ रमण ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुरू हो रहे स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 15 दिनों तक चलेगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग और रोगियों के प्रति जागरूकता फैलाना है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव करते हैं, इनके साथ भेदभाव नहीं, बल्कि प्रेमभाव का व्यवहार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिले के सभी गांवों में सहिया के माध्यम से ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा. साथ ही सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त का संदेश पढ़कर लोगों को शपथ दिलायी गयी. मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ विपिन कुमार, डीपीएम महेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री ,फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन, अजित कुमार, सुनील कुमार, कुणाल कुमार, प्रीति कुमारी, दिनेश कुमार, अरुण सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >