ट्रेड यूनियनों का संयुक्त प्रदर्शन नौ को

ट्रेड यूनियनों का संयुक्त प्रदर्शन नौ को

कोडरमा : नौ अगस्त को भारत बचाओ दिवस के रूप में मनाने को लेकर सीटू, एक्टू और एटक की संयुक्त बैठक एक्टू नेता विजय पासवान की अध्यक्षता में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि नौ अगस्त को भारत बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, आजादी बचाओ के नारों को बुलंद करते हुए झंडा चौक झुमरीतिलैया में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.

बैठक में सीटू राज्य कमेटी सदस्य संजय पासवान, एटक की ओर से प्रकाश रजक और एक्टू नेता प्रेम प्रकाश शामिल हुए. नेताओं ने कहा कि देश की संपदा की लुटाया जा रहा है. यही नहीं सार्वजनिक उद्यमों के प्रतिष्ठान को पूंजीपतियों को कौड़ी के मोल बेच जा रहा है. इसके खिलाफ में विरोध प्रदर्शन जरूरी है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >