तीन दिवसीय मारवाड़ी प्रीमियर लीग का आगाज

तीन दिवसीय एमपीएल का शुभारंभ जीनी स्पोर्ट्स एकेडमी में मंगलवार को पूजा-अर्चना के साथ हुआ.

झुमरीतिलैया . मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा के तत्वाधान में तीन दिवसीय एमपीएल का शुभारंभ जीनी स्पोर्ट्स एकेडमी में मंगलवार को पूजा-अर्चना के साथ हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष मंच के सदस्य एवं अतिथियों ने सामूहिक आरती की. इसका नेतृत्व विजयकांत उपाध्याय ने किया. मंच के अध्यक्ष राहुल जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मारवाड़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को आउटडोर खेल की ओर प्रेरित करना है. उदघाटन समारोह में समाजसेवी प्रदीप छाबड़ा ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की. कार्यक्रम में अतिथियों को मैदान में सम्मानित किया गया. इसके बाद आठ टीमों के 64 खिलाड़ियों तथा उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. मैच का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है. मौके पर नरेंद्र झांझरी, राज छाबड़ा, आशीष जैन, आशीष केडिया, रोटरी क्लब अध्यक्ष संतोष सिन्हा, संदीप सिन्हा, मंच सचिव अंकित केडिया, पनि राज पचीसिया, प्रतीक संघई, अतुल खेतान, शिवम पचीसिया, महावीर खेतान, मोहित संघई, रितेश दुग्गड़, आशीष शर्मा, आयुष पोद्दार, संजय ठोल्या, अरविंद चौधरी, चंद्रशेखर जोशी, शैलेश दारुका, शुभम चौधरी, विपुल चौधरी, विकास जैन, पीयूष सहल, प्रेरणा शाखा सचिव आकृति चौधरी, आर्ची जैन, कृति चौधरी, मोनिका जैन, सुरभि सिन्हा, महिमा बसंत आदि मौजूद थे. पहले मुकाबले में जेडीएमएल स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 10 ओवर में 120 रनों का लक्ष्य रखा. टीम की ओर से सिद्धार्थ जैन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में 62 रन बनाये. दुर्गा सेना के अक्षय वसंत ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किये. दुर्गा सेना ने मैच को 9.3 ओवर में अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से सुमित ने 25 रन तथा अक्षय ने 29 रन का योगदान दिया. गेंद और बल्ले से शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अक्षय बसंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >