आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी़

कोडरमा. जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी़ विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के बताया कि बांझेडीह डीवीसी में मेंटेनेंस कार्य के लिए केटीपीएस से तिलैया गोशाला और चंदवारा जाने वाली 33 केवीए लाइन की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी़

होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर संगम फर्नीचर सील

कोडरमा बाजार. नगर पंचायत कोडरमा के नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा के निर्देश के आलोक में बाइपास रोड कोडरमा स्थित संगम फर्नीचर दुकान को सील कर दिया गया. इस संबंध में नगर प्रशासक ने बताया कि उक्त दुकानदार को होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर कई बार नोटिस दिया गया, परंतु न तो उनके द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा किया और न ही ट्रेड लाइसेंस लिया जा रहा था. विभागीय निर्देश के अवहेलना के आरोप में उक्त कार्रवाई की गयी. मौके पर नगर पंचायत के कर्मी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >