नगर की सरकार चुनने को लेकर उत्साहित दिखे युवा

नगर की सरकार चुनने को लेकर शहर में लोकतंत्र का उत्सव उत्साह के साथ संपन्न हुआ.

——————- युवाओं ने पहली बार बैलेट पेपर से वोट डालने को बताया अलग अनुभव, मुद्दे भी रखे शहर के बेहतर भविष्य, साफ-सफाई, सड़क, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों को देख किया वोट ——————————- प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. नगर की सरकार चुनने को लेकर शहर में लोकतंत्र का उत्सव उत्साह के साथ संपन्न हुआ. वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 109, 110 में पहला मतदान 70 वर्षीय किशुन यादव ने किया. वहीं दिन भर महिलाएं व युवा मतदान को लेकर उत्साहित दिखे. खासकर युवा वर्ग में पहली बार बैलेट से वोट डालने व नगर की सरकार चुनने को लेकर उत्सुकता दिखी. सुबह मतदान शुरू होते ही विभिन्न बूथों पर युवाओं की लंबी कतारें नजर आयी. कई युवाओं ने बताया कि यह उनके लिए बेहद खास मौका है, क्योंकि पहली बार उन्हें अपने वार्ड के पार्षद और नगर के अध्यक्ष को चुनने का अवसर मिला है. युवाओं का मानना है कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास से सीधे जुड़ा होता है, इसलिए इसमें भागीदारी बेहद जरूरी है. युवाओं ने कहा कि वे अपने शहर के बेहतर भविष्य, साफ-सफाई, सड़क, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं. सोशल मीडिया और आपसी चर्चा के जरिये युवाओं ने उम्मीदवारों की जानकारी जुटाई और सोच-समझकर मतदान किया. ———————— आज पहली बार बैलेट पेपर पर वोट देकर मुझे अलग अनुभव प्राप्त हुआ. अब हमें अपने वार्ड के विकास के लिए सही प्रतिनिधि चुनने का मौका मिला है. ——-सौरभ सिन्हा ———————————- नगर निकाय चुनाव हमारे रोजमर्रा के जीवन से जुड़ा होता है. सड़क, नाली, पानी जैसी समस्याएं स्थानीय प्रतिनिधि ही हल कर सकते हैं, इसलिए वोट देना जरूरी है. ————इशिका भदानी —————————————- मैं सुबह ही अपने बूथ पर पहुंच गया था. पहली बार बैलेट पेपर में मतदान करने का अनुभव अच्छा रहा. मेरा मानना है कि युवा अगर मतदान नहीं करेंगे तो बदलाव संभव नहीं है. ———-आशीष कुमार —————————————– पहली बार निकाय चुनाव के लिए वोट डालते समय काफी उत्साह था. हमने उम्मीदवारों के बारे में जानकारी लेकर सोच-समझकर मतदान किया है. ———–खुशी भदानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >