गुरपा-गझंड़ी रेलखंड की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

रेलयात्री व रेलवे संपत्ति की सुरक्षा अब और होगी मजबूत

रेलयात्री व रेलवे संपत्ति की सुरक्षा अब और होगी मजबूत. झुमरीतिलैया. गया-धनबाद रेल सेक्शन पर रेल यात्रियों, रेलवे ट्रैक और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा अब और मजबूत होने जा रही है. गया-कोडरमा सेक्शन के अतिसंवेदनशील गुरपा-गझंड़ी रेल घाटी खंड में सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. यह जानकारी धनबाद रेल मंडल के आरपीएफ के वरीय कमांडेंट अनुराग मीणा ने दी. उन्होंने फोन पर बताया कि धनबाद रेल मंडल में वर्तमान में 10 कैमरे कार्य कर रहे हैं, अगले एक सप्ताह में 15 नये कैमरे पोर्टल लगाये जायेंगेे, जो कि क्षेत्र में हर गतिविधि पर ध्यान रखेंगे. इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, रेल संपत्ति और कर्मचारियों की सुरक्षा को 24 घंटे सुनिश्चित करना है. सीसीटीवी कैमरे विशेष रूप से उन स्थानों पर लगाये जा रहे हैं, जो सुरक्षा और परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. गुरपा-गझंड़ी घाटी क्षेत्र भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है, इसलिए यहां निगरानी व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है. प्रथम चरण में महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर सौर ऊर्जा आधारित हाई-टेक कैमरे लगाये गये हैं. इन कैमरों की खासियत यह है कि ये सौर ऊर्जा से संचालित होंगे, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी निगरानी प्रभावित नहीं होगी. कैमरे रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा से लैस होंगे, जिनमें चेहरा और आवाज दोनों रिकॉर्ड करने की क्षमता है. इससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी. रेलवे प्रशासन का मानना है कि सौर ऊर्जा वाले सीसीटीवी कैमरे निगरानी प्रणाली भविष्य संवेदनशील रेलखंडों में भी लागू की जायेंगी. कमांडेंट श्री मीणा ने बताया कि होली को देखते हुए धनबाद रेलमंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों व प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ायी गयी और पुलिस को एलर्ट किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >