ईद को लेकर बाजार में रौनक, जमकर हो रही खरीदारी

स्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहार ईद को लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. पर्व में अब केवल दो दिन शेष बचे हैं,

सुजल भदानी, झुमरीतिलैया. मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहार ईद को लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. पर्व में अब केवल दो दिन शेष बचे हैं, ऐसे में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार की ओर उमड़ रही है. मुख्य बाजार से लेकर चौक-चौराहों तक हर जगह चहल-पहल बढ़ी हुई है और दुकानों में रौनक लौट आयी है. वर्तमान में पवित्र रमजान का महीना चल रहा है, जिसमें रोजेदार पूरे नियम से रोजा रख रहे हैं. रमजान के समापन पर चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जायेगा. इस वर्ष ईद 20 मार्च को मनाये जाने की संभावना है, हालांकि अंतिम निर्णय चांद के दीदार पर निर्भर करेगा. कपड़ा एवं जूता-चप्पल व्यवसायी मो. निसार और मो. फजल ने बताया कि ईद को लेकर इस वर्ष भी लोगों में खासा उत्साह है. पिछले सप्ताह से ही ग्राहक नये कपड़े और जूते-चप्पलों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. जगह-जगह सजी है सेवई-लच्छा की दुकानें ईद को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुका है. जगह-जगह सेवई, लच्छा और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों की स्थायी व अस्थायी दुकानें लगायी गयी हैं. वहीं कपड़े, जूते-चप्पल और अन्य सामान की दुकानों में भी ईद स्पेशल कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है. बता दे, दावत-ए-इफ्तार के आयोजन भी शहर में लगातार हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में त्योहार का माहौल बन गया है. ———————- इस बार बाजार में कई प्रकार के सेवई, फालूदा, लच्छा और अन्य मिठाई सामग्री उपलब्ध हैं. लच्छा 120 से 650 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि खीमानी 100 रुपये प्रति पैकेट, बनारसी खीर सुरमा 80 रुपये, फालूदा 70 रुपये प्रति पैकेट उपलब्ध है. इसके अलावा माखुती 140 से 220 रुपये तथा बनारसी माखुती 320 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है, मिल्क लच्छा की कीमत 480 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है. ————–उस्मान खान, सेवई विक्रेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >