बजट से आम जनता को कोई राहत नहीं दिखता

यह बजट इरादों में अच्छा है, पर उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता नहीं दिखता.

जयनगर. केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में आर्थिक अनुशासन, कर व्यवस्था को सरल बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश जैसी कई सकारात्मक बातें हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को लंबे समय में मजबूती देंगी. हालांकि, आम मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों को तत्काल राहत की अपेक्षा थी, जो इस बजट में सीमित दिखायी देती है. ये बातें बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए व्यवसायी सुरेंद्र भाई मोदी ने कही है. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट उम्मीद और अपेक्षा दोनों को साथ लेकर चलता है. यह बजट इरादों में अच्छा है, पर उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता नहीं दिखता.

गणित ओलिंपियाड में देव को गोल्ड मेडल

जयनगर. करियावां निवासी कामेश्वर राणा व अनिता देवी के पुत्र देव कुमार ने गणित ओलिंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है. देव की इस सफलता पर लोगों ने उसे बधाई देते हुए उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. देव इंडियन पब्लिक स्कूल चंद्रघटी के वर्ग आठवीं का छात्र है. उसकी सफलता पर निदेशिका सीमा सिंह, शिक्षिका गीता सिंह, संजु सिंह, नीता वर्मा, वीणा मिश्रा, रूपेश वर्मा, रौनक सिंह, सुभाष सिंह, रोहित कुमार, संगीता सिंह, काजल, खुशबू, नसरा, खलदा, विद्यालय के सचिव शंकर सिंह आदि ने उसे बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >