जियो और जीने दो के जयकारे से गूंजा शहर

श्री दिगंबर जैन समाज ने गुरुवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया़

कोडरमा. श्री दिगंबर जैन समाज ने गुरुवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया़ इस दौरान बारिश के बीच शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें भगवान का पालकी रथ आकर्षण का केंद्र रहा़ शोभायात्रा में जैन मुनि श्री विशल्य सागर जी शामिल हुए़ इस दौरान झमाझम बारिश देख विशल्य सागर जी ने कहा कि भगवान इंद्र ने आज स्वयं भगवान महावीर का अभिषेक किया है़ शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के महिला-पुरुष ने रथ के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया़ इस दौरान भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों का उद्घोष किया गया़ जियो और जीने दो के जयकारे से शहर गूंज उठा़ इससे पहले श्री दिगंबर जैन मंदिर से परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी के सानिध्य में यात्रा की शुरुआत की गयी. बैंड, नगाड़ा के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया गया़ यात्रा में जैन समाज की महिलाएं पीला वस्त्र और पुरुष श्वेत वस्त्र में साथ-साथ चल रहे थे़ जैन स्कूल के बच्चे अपने स्कूल बैंड के साथ तो जैन महिला संगठन डांडिया और भक्ति गीत गाते हुए जैन ध्वज के साथ यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे़ मौके पर सुबोध गंगवाल, लट्टू, संजय छाबड़ा, आनंद अजमेरा अपनी पूरी संगीत म्यूजिशियन पार्टी के साथ भगवान महावीर के जन्म कल्याणक गीत का उद्घोष किया़ स्टेशन रोड डॉक्टर गली जैन मंदिर से देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर की प्रतिमा को रथ पर संजय-ममता जैन सेठी के द्वारा विराजमान किया गया़ रथ पर सारथी के रूप में मूलचंद सुशील-शशि जैन छाबड़ा परिवार, खजांची सुरेश-सिद्धार्थ जैन सेठी परिवार के सदस्य थे, जबकि चार अन्य परिवार को चवर ढुलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ़ भगवान का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी़ शोभायात्रा डॉक्टर गली जैन बड़ा मंदिर से स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, पानी टंकी रोड होते हुए नया मंदिर पानी टंकी रोड पहुंचकर समाप्त हुई. आयोजन को समाज के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, सुनील जैन सेठी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, नीलम सेठी, आशा गंगवाल, सुशील जैन छाबड़ा, सुरेश जैन झाझंरी, जयकुमार जैन गंगवाल, ललित जैन सेठी, आशीष जैन सेठी, अभिषेक जैन गंगवाल, विकास, विवेक, राजा जैन सेठी, शैलेश जैन छाबड़ा, नवीन जैन, राजकुमार जैन आदि ने सफल बनाया़

विश्व मैत्री के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता

जैन संत मुनि श्री विशल्य सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि विश्व मैत्री के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है तभी पूरे विश्व में अमन चैन और शांति हो सकती है़ भगवान महावीर के दिव्य संदेश जियो और जीने दो, सत्य अहिंसा का पालन करना चाहिए तभी राष्ट्र का कल्याण हो सकता है़ जैन धर्म विश्व धर्म है, विश्व में सभी लोग सुखी रहें यही कामना करनी है़

विश्व शांति और अहिंसा की कामना

जन्म कल्याणक महोत्सव पर सुबह पांच बजे प्रभात फेरी भी निकाली गई़ सभी महिलाओं, बच्चों और समाज के लोगों ने भगवान महावीर के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित किया और विश्व शांति और अहिंसा की कामना की़ 1008 भगवान महावीर स्वामी का भव्य महामस्तकाभिषेक ओर शांति धारा का सौभाग्य संदीप,आशीष जैन सेठी, त्रिलोक जैन छाबड़ा, प्रदीप जैन छाबड़ा, कमल, प्राथ जैन सेठी और मुनि श्री का चरण धोने का सौभाग्य ललित-नीलम, आशीष-प्रीति जैन सेठी ओर शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य सुरेंद्र-सरिता जैन काला परिवार को मिला़ महिलाओं ने गुरुदेव को शास्त्र भेंट किया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >