लापता बिरहोर बच्चों को प्रशासन ने घर पहुंचाया

लापता बच्चों से मिलकर परिजनों की आंखें भर आयीं.

जयनगऱ थाना क्षेत्र के गडिआई बिरहोर टोला के लापता 10 बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद बीडीओ गौतम कुमार व सीओ सारांश जैन ने उन्हें अपनी देखरेख में रविवार की शाम परिजनों को सुपुर्द कर दिया. लापता बच्चों से मिलकर परिजनों की आंखें भर आयीं. परिजनों ने पुलिस प्रशासन व प्रखंड प्रशासन को इसके लिये बधाई दी. मौके पर बीडीओ-सीओ के अलावा मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव व अन्य मौजूद थे.

बच्चों की सकुशल बरामदगी में पुलिस की सराहनीय भूमिका

जयनगर. जयनगर प्रखंड अंतर्गत गडिआई बिरहोर टोला से लापता 10 बच्चों की सकुशल बरामदगी मामले में कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अच्छा काम किया है. यह बात पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने कही है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सकुशल बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता है. श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं इस मामले की कमान संभाल रखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >