24 साल बाद तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, झुमरीतिलैया में बाजार गुलजार

24 वर्षों के बाद हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग बना है। जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और झुमरीतिलैया में उत्सव की रौनक की पूरी जानकारी।

झुमरीतिलैया. इस वर्ष हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ शुभ संयोग 24 साल बाद बन रहा है. ज्योतिषाचार्य धनंजय कुमार पांडेय के अनुसार, इस संयोग से दोनों पर्वों का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है.

तीज पर निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिन महिलाएं

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखेंगी. इस अवसर पर भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की बालू से प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा की जायेगी. रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार का भी विशेष महत्व रहेगा.

गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में होगी स्थापना

गणेश चतुर्थी पर घरों और पूजा पंडालों में विघ्नहर्ता श्रीगणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद का आयोजन किया जायेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गणेश प्रतिमा की शुभ स्थापना का पुण्यकाल सुबह 11:25 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक रहेगा.

मेहंदी और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक

इधर, झुमरीतिलैया शहर में तीज पर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ी रही. मेहंदी लगवाने के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी. फल, पूजन सामग्री, साड़ी, चूड़ी और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं ने उत्साह के साथ खरीदारी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >